जौनपुर, सितम्बर 17 -- मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली में धारा 87 बीएनएस तथा 3/5 (1) उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत अभियुक्त वांछित था। पुलिस टीम ने खाखोपुर बाजार से अब्दुर कादिर उर्फ सैफ पुत्र मो. एकलाख उर्फ बाबू, निवासी सेखाना (अलवियाना), थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल श्यामू चौहान और महिला कांस्टेबल अनिता यादव शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...