शामली, जून 12 -- शामली। शामली के मेडिकल व्यवसायी के बेटे के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर 12 जून को प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को स्वामी यशवीर महाराज ने स्थगित कर दिया है। उन्होंने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात दिन का समय दिया है। सोशल मीडिया पर भी पंचायत स्थगित होने की जानकारी वायरल की है। साथ ही कहा कि सात दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शामली में कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत की जाएगी। उधर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। टीमों को विभिन्न स्थानों पर दबिश के लिए भेजा है। बघरा स्थित योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर महाराज ने चार जून को मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण का मामला उठाया था। संपत्ति हड़पने के लिए प्रेम जाल में फंसाकर आयुष का ध...