धर्मांतरण प्रकरण को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
शामली, जून 7 -- शामली। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने रविवार को शामली रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण प्रकरण को लेकर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक निजी चिकित्सक पर भी धर्मांतरण कराने में संलिप्त होने का आरोप लगाया। हिन्दू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शामली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अर्द्धनग्न होकर विरोध जताया। उन्होंने देवराज मलिक के पुत्र आयुष के कथित धर्मांतरण के मामले में उचित जांच करा सख्त कार्रवाई की मांग की। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह उर्फ दीपक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि शामली में सामने आया यह मामला अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.