रांची, अक्टूबर 25 -- रांची। प्रमुख संवाददाता जनजाति सुरक्षा मंच ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यख नितिन नबीन से एफसीआरए (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) संशोधन बिल जल्द लागू कराने को लेकर पहल करने की मांग की है ताकि देशभर में धर्मांतरण पर अंकुश लग सके। संगठन के प्रतिनिधियों ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से पारिवारिक कार्यक्रम में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बिल पास नहीं होने की वजह से भारत में गैर-सरकारी संगठनों, ट्रस्ट और अन्य संस्था द्वारा प्राप्त किए जाने वाले विदेशी चंदे को नियंत्रित करने और उसमें पारदर्शिता लाने का काम नहीं हो रहा है, इस वजह से ऐसे संगठन विदेशी चंदे से धर्मांतरण का खेल कर रहे हैं।

डि लिस्टिंग बिल और जनजातीय आरक्षण की मांग प्रतिनिधियों की ओर से संगठन के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने केंद्र सरकार से ...