मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- चरथावल, मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के गांव कसोली में पंजाबी समाज की महिला और उसके भांजे के धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को गांव में हुई हिंदू समाज की पंचायत में भारी भीड़ उमड़ी। पंचायत में स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिंदू बाहुल्य गांव में इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे 'धर्मांतरण जिहाद' बताते हुए आरोपियों की बस्ती के आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया।स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि गांव की एक विशेष बस्ती के लोगों ने इस साजिश को अंजाम दिया है, जिन्हें कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाए और मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत जेल भेजा जाए। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने जल्द सभी दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.