रुद्रपुर, मई 16 -- नानकमत्ता, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के षड्यंत्रकारियों के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। सभी को धर्मांतरण करने वालों से सावधान रहना है। इस दौरान सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने शनिवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज के मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने सीख दी है कि सिद्धांतों, मूल्यों, संस्कृति, धर्म से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि धर्मांतरण को लेकर किसी को कोई परेशान करे तो सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ भाजपा और विभिन्न संगठनों के कार...