धर्मांतरण के शक में विहिप ने रोकी बस, तीन पर मुकदमा दर्ज
उरई, मई 28 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम ऊद समेत आसपास के गांवों से गरीब व बीमार लोगों को इलाज व पैसों का लालच देकर प्रार्थना सभाओं में ले जाने का नेटवर्क सक्रिय होने की सूचना पर बुधवार देर शाम को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुठौंद कस्बे में 25-30 लोगों को लखनऊ ले जा रही बस को रोक लिया। बस रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विभिन्न गांवों से लोगों को प्रार्थना सभा के बहाने ले जाकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सूचना पर वे अनिकेत, हिमांशु दीक्षित, विनोद, विपुल द्विवेदी व विवेक सिंह समेत कई कार्यकर्ता कुठौंद पहुंचे और घेराबंदी कर बस को पकड़ा। बस को थाने लाकर पुलिस ने सवार महिला-पुरुषों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने धर्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.