वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। टीसीएस में धर्मांतरण से नाराज विहिप, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जेहादी मानसिकता के लोगों को देश निकाला करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के प्रतिनिधि एसीएम-द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सभी राज्यों में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। इस मौके पर विहिप के काशी महानगर उत्तर जिला के अध्यक्ष एंव अधिवक्ता राजेश मिश्रा, बजरंग दल से देवेश सिंह, दीपक सोनकर, डॉ. विनय, उमेश, सच्चिदानंद सिंह, पवन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लव-लैंड जिहाद के खिलाफ बिफरे बजरंग दल के कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- जिहादी मानसिकता के खिलाफ वीएचपी का हजरतगंज में प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अवैध धर्मांतरण पर विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन

ह...