रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति और राणा थारू परिषद ने खटीमा तहसील क्षेत्र में थारू जनजाति एवं अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कथित धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें संलिप्त व्यक्तियों व संगठनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि खटीमा क्षेत्र में कुछ मिशनरी समूहों द्वारा गरीब, अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को कथित रूप से प्रलोभन देकर तथा डराकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। समिति का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर मामलों की ज...