उन्नाव, दिसम्बर 3 -- उन्नाव। धर्मांतरण के बाद भी आरक्षित श्रेणी का लाभ उठा रहे एक युवक की शिकायत भाजपा नेता ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर की। युवक पर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने दावा करते हुए बताया कि पूरननगर का युवक और उसका परिवार कई वर्ष पूर्व धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना चुका है। उसने अपना नाम भी बदल लिया है। युवक सोशल मीडिया पर लगातार सनातन धर्म व भाजपा विरोधी पोस्ट करता है। साथ ही ईसाई मिशनरियों के चलाये जा रहे धर्मांतरण के कार्यों के प्रचार प्रसार में लगा रहता है। आरोप लगाया कि गरीब और भोले-भाले हिन्दुओं को लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है। सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले व प्रतिष्ठित नागरिको को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देता रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...