मेरठ, अप्रैल 21 -- धर्मांतरण के धंधेबाज छांगुर समेत कई के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। वहीं, मेरठ के सिविल लाइन थाने में छांगुर के गुर्गे बदर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अब पुलिस ने दोबारा कार्रवाई शुरू कर दी है और बदर के संपर्क में रहने वाली दोनों लापता युवतियों प्रिया और आशा की तलाश शुरू कर दी है। धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चलाने वाले छांगुर उर्फ जलालुद्दीन और उसके गिरोह के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए। एनआईए और एटीएस ने पिछले साल जुलाई में इस धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और हवाला नेटवर्क का खुलासा किया था। यह भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी के इन 2 गुर्गों को 3 दशक में भी नहीं खोज पाई पुलिस, रुंगटा केस में आरोपी हैं दोनों इनामी इसके बाद छांगुर की गिरफ्तारी की गई थी। इस दौरान मेरठ के बदर अख्तर सिद्दीकी का नाम...