रांची, नवम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिले के तुपुदाना दसमाइल चौक के पास चांद गांव में धर्मांतरण के खिलाफ आदिवासी संगठन रविवार को सड़क पर उतर आए। जतरा मैदान में आदिवासी सरना बचाओ महारैली के बैनर तले सभा में लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा गया कि जतरा मैदान से चांद गांव तक रैली की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी और सभा करनी पड़ी। आदिवासी सरना विकास समिति के मेघा उरांव ने कहा कि आदिवासियों को खत्म करने की बड़ी साजिश चल रही है। उन्हें बरगलाया जा रहा है। सवाल उठाने पर अब खुद को बाबा के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इसकी जानकारी एसडीओ और डीसी से लेकर राज्यपाल तक को दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के मना करने पर चांद गांव तक रैली को टाल दिया गया, लेकिन आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.