धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक फरार
शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- पुवायां। पकड़िया हकीम गांव में रविवार को चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार गांव में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चंगाई सभा के नाम पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस ने छापा मारकर नमद्वीप पुत्र जसवंत सिंह निवासी पिपरिया कप्तान थाना मोहम्मदी, खीरी, रचिन पुत्र अहिवरन लाल उर्फ गुड्डू निवासी पकड़िया हकीम और बटेश्वर पुत्र मेवाराम निवासी पकड़िया हकीम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। शिकायतकर्ता सौरभ वर्मा निवासी ग्राम चुरहा ने आरोप लगाया कि आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.