उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवासी गांव में गुरुवार को हिंदू परिवारों के कथित अवैध धर्मांतरण की सूचना सामने आई। खबर मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता गांव में पहुंच गए और नारेबाजी के साथ हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। गांव में लोगों पर हिंदू परिवारों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि गांव में लंबे समय से गुपचुप तरीके से ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। गुरुवार को जब इसकी भनक बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी तो वे बड़ी संख्या में गांव पहुंचे और कथित धर्मांतरण को लेकर कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भोले-भाले ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.