शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- शाहजहांपुर। क्रिसमस डे के कार्यक्रम की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का आरोप। जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ देखकर पहुंचे महिला-पुरुष हो गए फरार, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मौके पर मौजूद कार्यक्रम के आयोजक से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नोकझोंक। तनाव को देखते हुए पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों की लगा दी ड्यूटी, शाम तक डटे रहे मौके पर। इसी स्थान पर 27 जुलाई को भी धर्मांतरण कराने का लगा था इसी आयोजक पर आरोप। पुलिस ने हरिश्चंद्र और उसके बेटे शैलेश के खिलाफ तब दर्ज किया था मुकदमा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...