मेरठ, अप्रैल 8 -- युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले आरोपी मोहम्मद अली को पुलिस ने मंगलवार को भेजा जेल दिया। कंकरखेड़ा की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती का संपर्क सात साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू नाम के युवक से हुआ था। सोनू गांव लाल मोहम्मदपुर का रहने वाला था। उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर सात साल तक यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले युवती को पता लगा कि सोनू का असली नाम मोहम्मद अली है। उसने अपना नाम बदलकर उसे प्रेमजाल में फंसाया था। सोमवार को इस मामले की जानकारी के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को और हिंदू संगठनों से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की धारों में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.