कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में किशोरी को शादी का झांसा देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शास्त्री नगर में मलिक फर्नीचर की दुकान चलाने वाले मलिक मोहम्मद वसीम ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद बेटी को शादी का झांसा देकर धर्मातरण का दबाव बनाने लगा। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोपित मलिक मोहम्मद वसीम मूलरूप से सिद्धार्थ नगर का है। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो समेत उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.