धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- खटीमा। लोगों ने खटीमा क्षेत्र में धर्मांतरण करने और कराने वालों की जांच की मांग की है। एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर धर्मांतरण पर अंकुश लगाकर मामले के दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि खटीमा क्षेत्र के गांवों में धर्मांतरण होने की चर्चाएं हैं। कुछ स्थानों पर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं थारू जनजाति के व्यक्तियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। प्रलोभन, अनुचित प्रभाव, आर्थिक सहायता के लालच, दबाव आदि माध्यम से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जो उत्तराखंड में लागू धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ज्ञापन पर राम सजीवन, प्रकाश चंद्र आर्य, गोरख प्रसाद, मिंटू, रमाकांत, जंग बहादुर, जीवन धामी, सिद्धार्थ, प्रदीप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.