मुरादाबाद, जून 22 -- बजरंग दल ने महानगर में धर्म परिवर्तन कराए जाने के प्रयास का आरोप लगाया। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में 21 जून को शास्त्री नगर लाइनपार की घटना का जिक्र करते हुए ऐसे मामलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मसीह समाज के कुछ लोग हिंदू समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को नजर आई। कुछ लोग शास्त्री नगर लाइन पार में एक कमजोर वर्ग के व्यक्ति के घर अपना धार्मिक आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी सूचना पर स्थानीय नागरिकों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस के खिलाफ ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन पुलिस को सू...