रिषिकेष, दिसम्बर 12 -- सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लव जिहाद कानून लागू होने के बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि धर्मांतरण और लव जिहाद को पूरी तरह रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानून बनाया जाए। रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के बड़कोट गांव स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि लालच, भय या धोखे से होने वाले धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त राष्ट्रीय कानून समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों में ऐसे कानून लागू हैं, लेकिन देशभर में समान कानून बनना आवश्यक है। स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि परिषद 'समरसता युक्त भारत निर्माण' के लक्ष्य के साथ देशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.