नैनीताल, अप्रैल 18 -- गरमपानी। विहिप और बजरंग दल ने शनिवार को आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जों, धर्मांतरण आदि के मुद्दों को लेकर गरमपानी में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामलों में कार्रवाई की मांग की गई।विहिप के जिलाध्यक्ष खजान भट्ट और बजरंग दल प्रखंड संयोजक मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहन जुलूस निकाला। जो कैंची धाम तहसील परिसर पहुंचा। जहां तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान विहिप के जिलामंत्री दीपक मेहता, आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख मनोहर, खंड कार्यवाह सुयालबाड़ी दिनेश पांडे, बजरंग दल सुयालबाड़ी के अध्यक्ष हिमांशु जोशी, कुनाल बेदी, जुगल किशोर मठपाल, लवींद्र क्वीरा आदि रहे। यह भी पढ़ें- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन कर...