प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना पट्टी पुलिस ने धर्मांतरण, अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बुर्का भी बरामद किया है। किशोरी को बहका-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपों के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पट्टी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को बहका-फुसलाकर ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास, विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर पर केस दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी पट्टी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। मुखबि...