गाजीपुर, अप्रैल 2 -- गाजीपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता को दिया। अयोध्या स्थित धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार, उत्थान एवं सुंदरीकरण करने की मांग की। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि सृष्टि के लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त का मंदिर जो अयोध्या में धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। वह आज बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस मंदिर से विश्व में रहने वाले सभी कायस्थ समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार का भी ध्यान इस मंदिर की तरफ कभी नहीं रहा है। इस मंदिर की उपेक्षा के चलते पूरा का पूरा कायस्थ समाज क...