बरेली, मई 30 -- मिश्रित आबादी वाले गांव घंघोरा पिपरिया में खुराफातियों ने धर्मस्थल में मांस फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भोजीपुरा के गांव घंघोरा पिपरिया में शुक्रवार रात में खुराफातियों ने मांस के टुकड़े एक प्राचीन धर्मस्थल परिसर में फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की है। शनिवार सुबह गांव के लोग वहां पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो मांस के टुकड़े देखकर आक्रोश फैल गया और वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, एसएसआई तेजपाल सिंह भारी संख्या में फोर्स को लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अराजकत तत्वों ने हनुमान प्रतिमा किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस ने...