धर्मस्थल पर फेंकी शराब की बोतलें, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, मई 27 -- बरेली। समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर शराब की खाली बोतल और बीयर की कैन फेंकने को लेकर कार नंबर के आधार पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट बानखाना निवासी धर्मस्थल के मुतवल्ली शाहनवाज खान ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि रविवार रात कार में सवार युवक शराब व बीयर की खाली बोतलें धर्मस्थल की ओर फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक ने आरोप स्वीकार कर लिया। उन्होंने सीसीटीवी से कार का नंबर देखकर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.