शाहजहांपुर, मार्च 15 -- खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास से नरौठा हंसराम जाने वाले मार्ग पर स्थित धर्मस्थलों के पास भूमि को लेकर शनिवार को विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार गांव में धर्मस्थान और हरदेव राजा के स्थान के बीच सरकारी रास्ते की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसी भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि एक पक्ष ने इस जमीन का कुछ हिस्सा गैर समुदाय के लोगों को बेच दिया। 11 मार्च को उक्त लोगों ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताकर पुलिस और राजस्व विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.