लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- थाना हैदराबाद के वन बुधेली गांव में कुछ अराजक तत्वों ने गांव में स्थित धर्मस्थल की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ मय पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस और गांव वालो की मदद से नई प्रतिमा खरीदी गई। खंडित मूर्ति को कठिना नदी मे प्रवाहित कर दी गई। गांव के राजेश कुमार, सर्वेश, शिवा जी, नीरज,सर्वेश राज, दिनेश, बराती, राहुल, शिवकुमार आदि लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह धर्मस्थल की प्रतिमा खंडित थी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील मलिक, एसएसआई संत पाल सिंह राठौर मय पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस ने गांव वालो की मदद से खंडित मूर्ति को कठिना नदी प्रवाहित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने नई मूर्ति के लिए 5100 रुपये, प्रधान जियन लाल ने 2100, पूर्व प्रध...