सहारनपुर, जुलाई 14 -- देवबंद दरबार साहिब अमृतसर सहित अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रही नूरपुर (बिजनौर) की संगत का देवबंद पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि संगत को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराकर वरयाम सिंह जो पुण्य कमा रहे है उसका कोई सानी नही है। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत को देवबंद गुरूद्वारा साहिब का इतिहास बताते हुए कहा कि गुरु महाराज की कृपा से वरयाम सिंह यह सेवा कर रहे है। संगत भी धन्य है जो एक सप्ताह का समय निकालकर दर्शनों को जा रही है। जत्थेदार वरयाम सिंह ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से गुरु महाराज उनसे यह सेवा ले रहे है। एक सप्ताह बाद संगत दर्शन कर वापस लौटेंगी। गुरदयाल सिंह ने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.