संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा बाजार मुख्यालय में अब तक सार्वजनिक सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जबकि बाजार में नगर पंचायत धर्मसिंहवा के दो वार्ड समाहित हैं। जबकि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए बाहर से आते हैं।बाजार आने पर लोगों को मूलभूत सुविधा के अभाव में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले राहगीरों के लिए यह समस्या गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। बाजार और मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय न होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। बाजार में महिलाओं के लिए सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.