संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र धर्मसिंहवा में गेहूं की कटाई के बाद अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला तेजी से बढ़ गया है। क्षेत्र के कई गांवों में बिना अनुमति लोडर मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खनन बिना किसी विभागीय अनुमति के किया जा रहा है और इसमें मोटी रकम की वसूली भी हो रही है।मेंहदूपार, रैधरपार, महदेवा नानकार, पुनया, सेवाइचपार, हरैया, हकीमराई और सुकरौली समेत कई गांवों में खुलेआम खनन जारी है। स्थानीय निवासियों राहुल, हिमांशु, पंकज और सुरेश ने बताया कि दिन में भी खनन होता है, लेकिन रात के समय इसकी गतिविधियां अधिक बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों में धूल उड़ने से लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.