वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में धर्मसंघ शिक्षा मंडल ने त्रिनिशीय संगीत समारोह का आयोजन किया है। काशी संगीत कला महोत्सव के नाम से होने वाला आयोजन बनारस घराना को समर्पित है। यह पहला अवसर है, जब काशी ही नहीं, बल्कि देश में किसी घराना विशेष को समर्पित कोई संगीत समारोह हो रहा है। 26 से 28 मार्च तक होने वाले महोत्सव के निमित्त दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में विशेष मंच का निर्माण कराए जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक पं. जगजीतन पांडेय एवं सहसंयोजक पं. देवव्रत मिश्र ने रविवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत को स्थापित करने वाले 35 मुख्य कलाकार एवं 25 सहयोगी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन में बनारस घराने के ...