पिथौरागढ़, जून 30 -- पिथौरागढ़। नगर के धर्मशाला लाइन पूर्ति कार्यालय गेट के समीप टूटे पाइपलाइन को जोड़ लिया है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बीते 29 जून के अंक में पाइप टूटने से बर्बाद हो रहा पीने का पानी शीर्षक से खबर छापी थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क किनारे लीकेज हो रहे पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। पाइपलाइन के टूटने से रोजाना इस जगह पर कई लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। लेकिन पाइप लाइन के जोड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- तिलढुकरी-कुमौड़ मार्ग के पाइपलाइन की मरम्मत की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...