धर्मशाला में भाजपा का कब्जा, पालमपुर में कांग्रेस को बहुमत, नगर निगम चुनावों में दो अलग तस्वीरें
शिमला, मई 31 -- हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनावों में कांगड़ा जिला के धर्मशाला और पालमपुर से दो अलग-अलग राजनीतिक संदेश सामने आए हैं। धर्मशाला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने 17 में से 11 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने 15 में से 8 वार्ड जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों नगर निगमों के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस को अपने-अपने गढ़ों में बड़ी राजनीतिक सफलता दिलाई है। धर्मशाला नगर निगम के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में रेखा देवी, शमशेर नेहरिया, आशा देवी, करिश्मा छेत्री, आशु, प्रेरणा गुलेरिया, मीना, हर्ष, प्रवीण, अनुपम और विशाल शामिल हैं। कांग्रेस को पांच वार्डों में सफलता मिली है। पार्टी के विजयी उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.