कांगड़ा, मार्च 1 -- अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और मिडिल ईस्ट के अशांत हालातों का असर अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला में भी दिखने लगा है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लगातार रद्द होने और यात्रा में आ रही रुकावट के कारण यहां आए विदेशी पर्यटक और एनआरआई परेशान हैं। विशेष रूप से इजरायली पर्यटकों के लिए स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। धर्मशाला घूमने आई एक इजरायली पर्यटक 'विला' ने कहा कि उन्हें आज सुबह इजरायल के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान रद्द हो गई। उन्होंने कहा कि उनके देश में लोग शेल्टर होम में रहने को मजबूर हैं और वे जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहती हैं, लेकिन अब इसमें कई दिन लग सकते हैं। सिर्फ विदेशी ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस अनिश्चितता से परेशान हैं। धर्मशाल...