गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। धर्मशाला बाजार में नकली ब्रांडेड पाइप बेचने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंगस लिमिटेड के अधिकारियों ने गोरखनाथ थाना पुलिस के साथ मिलकर तीन दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 'प्रिंस' ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे नकली सीपीवीसी पाइप बरामद किए गए। पुलिस टीम कंपनी अधिकारियों व अधिवक्ता डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ के साथ न्यू श्री वैष्णो ट्रेडिंग कंपनी, शिव शक्ति ट्रेडिंग और कमलेश ट्रेडर्स पहुंची, जहां से भारी मात्रा में नकली पाइप जब्त किए गए। इस मामले में तीनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार, असली सीपीवीसी पाइप उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य-ग्रेड कच्चे माल से बनाए जाते हैं, जिनकी उम्र करीब 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.