पाकुड़, जून 12 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। सुंदरपुर स्थित हिन्दू धर्मशाला परिसर में शुक्रवार सुबह एक लावारिस गाय घायल और बेहोश अवस्था में मिली। स्थानीय निवासी सूरज सेन ने इसे देखा। जिसके बाद धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने पशुपालन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. अभिषेक यादव सहित चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची। जांच में गाय के बाएं पैर में अंदरूनी चोट पाई गई। पशु चिकित्सकों ने आवश्यक इंजेक्शन और दवाएं देकर उपचार किया तथा बताया कि फिलहाल गाय की स्थिति सामान्य है। बाद में चलंत पशु चिकित्सालय की टीम भी पहुंची और जरुरी दिशा निर्देश कर्मियों ने दिया। इन्होंने बताया कि बीमार पशुओं के इलाज के लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। मालूम हो कि गाय अभी लावारिस है और उस...