भदोही, मार्च 6 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीतामढ़ी धाम में धर्मशाला न होने से दर्शनार्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो सीमामढ़ी जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। लेकिन यहां दूर-दराज से आए आस्थावानों के ठहराव को कोई इंतजाम नहीं किया गया है। दो-चार घंटा आस्थावानों को रुकना पड़ा तो वह बस से उतर कर वृक्ष की छाया का सहारा लेते हैं। जबकि ठंड में भक्त धूप में ही रुककर अपना पूरा समय काट लेते हैं। पानी भी पीना है तो दर्शनार्थियों को पैसा खर्च कर बोतल का खरीदना पड़ता है। वहीं, वाहन स्टैंड के नाम पर यात्रियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ मनबढ़ किस्म के लोग वाहन स्टैंड ठेका के नाम पर गैर प्रांत से आए दर्शनार्थियों का शोषण कर रहे हैं। प्रसाद व नाश्ता भी पर्यटकों में महंगे दाम पर बेचा जाता है

हिंदी हि...