संभल, मार्च 22 -- महाराजा निषादराज महर्षि कश्यप दुवैहा समाज समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपकर कैथल गेट, पुरानी चुंगी स्थल पर धर्मशाला निर्माण की मांग उठाई। जिसमें कहा कि वर्ष 2016 में पालिका द्वारा उक्त स्थान पर तीन दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसका समिति ने विरोध किया था। उस समय नीरज कुमार ने आमरण अनशन भी किया था। बाद में एसडीएम, पालिका प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर दुकानों को तुड़वाया गया था और वहां महाराजा निषादराज की धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास किया गया था। समिति का आरोप है कि प्रस्ताव पारित होने के बावजूद आज तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है और स्थल पर गंदगी पसरी रहती है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर में कई महाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.