धर्मशाला गिराने गई नगर निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा
अलीगढ़, मई 3 -- मीनाक्षीपुल के पास गिरासू धर्मशाला गिराने पहुंची नगर निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश पर रामादेवी धर्मशाला को खाली कराया जा रहा है। 40 परिवार रहते थे, जिसमें करीब आधे से अधिक लोगों ने खाली कर लिया है। 10 से 15 परिवार धर्मशाला में बचे हैं। शनिवार को मीनाक्षी पुल के पास जर्जर व पुरानी रामादेवी धर्मशाला को गिराने के लिए नगर निगम व पुलिस की टीम पहुंची। इस पर महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं के विरोध शुरू करते ही पुलिस बल आगे बढ़ने लगा। जेसीबी लेकर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने धर्मशाला खाली कराने को कहा। इस पर एक महिला वहां पर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों के कदम रुक गए। वहां पर रहने वालों ने नगर निगम से तीन माह का समय मांगा। कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.