धर्मशाला के जीर्णोद्धार में बाधक बरगद का पेड़ हटाया
गाजीपुर, जून 8 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। पक्का बलुआ घाट स्थित राम-जानकी मंदिर से सटी जर्जर धर्मशाला के जीर्णोद्धार में बाधा बन रहे बरगद के पेड़ को नगर पालिका परिषद ने हटाया। स्थानीय लोगों के अनुसार धर्मशाला की स्थिति काफी खराब थी और बरसात के मौसम में इसके गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पेड़ हटने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पांडेय, अनिल कुमार मद्धेशिया, युवा पुजारी उद्धव पांडेय तथा मंदिर के पुजारी डॉ. शेषनाथ उपाध्याय ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले पेड़ों और अन्य संरचनाओं को हटाना आवश्यक होता है। उनका कहना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- धर्मशाला के जीर्णोद्धार में बाधक बरगद का पेड़ हटाया गया पालिका अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.