धर्मशाला कब्जा करने की नियत से खड़ी कर दी दीवार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लाला पातीराम अग्रवाल धर्मशाला पर कब्जा करने की नियत से दीवार खड़ी कर दी। यही नहीं कीमती गाटर चोरी कर लिये गये। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस पूरे मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ला निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने अशोक दुबे समेत चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने एकराय होकर अवैध असलहों से लैस होकर धर्मशाला पर कब्जा करने की नियत से दीवार करा दी। 50 हजार रुपये कीमत के गाटर चोरी कर लिये गये। यही नहीं 50 लाख की रंगदारी मांगी गयी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। ट्रस्ट की जमीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.