लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के धर्मराय चक मुसहरी मोहल्ले में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते राजू मांझी और गज्जू मांझी के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय अधिकांश लोग घरों में थे, लेकिन आग की भयावहता के कारण शुरुआत में कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका और लोग दूर खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। घर के अंदर लगी आग की पलटें घर के बाहर से ही देखकर भयानक लग रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे पंखे, बिस्तर सहित कपड़े, अनाज व घर में रखा अन्य सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के लगभग 20 मिनट बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.