धर्मरथ पर विराज त्रिलोक के स्वामी प्रभु जगन्नाथ मौसीबाड़ी पहुंचे
रांची, जुलाई 16 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा और आस्था के माहौल में निकाली गई। शाम करीब छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद महाप्रभु भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए। इटकी सहित आसपास के सैकड़ों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ की रस्सी थामकर पूरे उत्साह के साथ रथ खींचा। भगवान के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुबह सात बजे मुख्य जगन्नाथ मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया था। शाम तक मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ईंटाचिल्द्री और चनकोपी में श्रद्धा के साथ निकाली गई रथयात्रा शाम करीब पांच बजे महाप्रभु के विग्रह रथ पर विराजमान हुए। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.