मधेपुरा, जून 28 -- आलमनगर। सीएचसी में गुरुवार की रात सांप के डंसने से पीड़ित युवक की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद स्थिति सामान होने लगी है। शनिवार को सीएचसी में स्वास्थ्य सेवा पूर्व की तरह सामान्य रूप से चलती रही। वहीं पीड़ित परिवार व पीड़ित के गांव में भी स्थिति सामान्य बनी रही। मालूम हो कि सिंहार पंचायत के तिलकपुर वार्ड दो निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र धर्मबीर सिंह (43) को गुरुवार की रात सांप ने डंस लिया था। सीएचसी में उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। यह भी पढ़ें- धर्मबीर की मौत मामले में हालात हुए सामान्य यह भी पढ़ें- खेत की ओर गए अध्यापक की सर्प दंश से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...