दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। शहर के वार्ड 17 स्थित धर्मपुर मोहल्ले के लोग रोड निर्माण होने से प्रसन्न हैं। मंगलवार को लोगों ने वार्ड पार्षद विकास चौधरी से फीता कटवाकर आवाजाही का शुभारंभ किया। मौके पर लोगों ने पार्षद को सम्मानित भी किया। पार्षद विकास चौधरी ने बताया कि सदर थाने के पास बीआरसी जाने वाली सड़क दशकों से जर्जर व जलजमाव की समस्या से ग्रस्त थी। इससे 25-30 घरों के लोगों को दिक्कत होती थी। उन्होंने बताया कि राजेश चौधरी के घर से विनय ठाकुर के घर तक सड़क बनने से समस्या दूर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.