लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में बीती रात्रि धर्मपुर चौक,थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा राजस्व संग्रह को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान मुख्य रूप से भारी वाहनों के कागजात, फिटनेस, परमिट, टैक्स तथा ओवरलोडिंग की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया। डीटीओ श्री मंडल ने बताया कि अभियान के तहत कुल 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 20 हजार 650 रुपये की राशि वसूली की गई।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.