पूर्णिया, जून 2 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के चिकनी डुमारिया पंचायत अंतर्गत सुंदर धर्मपुर चिकनी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर आगामी 16 से 20 जून तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा। यहां आयोजित होने वाले पांच दिवसीय भव्य नवकुंज मेला एवं धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति का दावा है कि मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 16 जून की सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में करीब 10 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है, जो पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। कलश यात्रा के बाद वैदिक विधि-विधान से यज्ञ प्रारंभ होगा तथा रात्रि में मूर्ति पूजन और अधिवास कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में जिला परिषद क्षेत्र संख्य...