धर्मपुर चिकनी में आज से नवकुंज महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा बनेगी मुख्य आकर्षण
पूर्णिया, जून 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र के चिकनी डुमरिया पंचायत स्थित सुंदर धर्मपुर चिकनी के ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में मंगलवार से पांच दिवसीय भव्य नवकुंज महायज्ञ, महा संकीर्तन एवं मेले का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ की शुरुआत हजारों कन्याओं एवं महिलाओं की विशाल कलश शोभायात्रा के साथ होगी, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। मंगलवार सुबह सात बजे यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के बीच नदी तट से पवित्र जल भरकर कलश लेकर यज्ञ मंडप तक पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- गांव के कुमारी कन्याओं ने फीता काटकर मां दुर्गा नवमंदिर का किया उद्घाटन, इसके बाद विधिवत कलश स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.