धर्मपुर की बेटी शिप्रा लाल को मिलेगा मुंगेर विश्वविद्यालय का गोल्ड मेडल,
मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। समस्तीपुर जिले के धर्मपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा शिप्रा लाल ने मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी (सत्र- 2023-25) में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए आगामी 3 जुलाई को आयोजित होने वाली दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति के हाथों उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि, शिप्रा, सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर, जमालपुर के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार एवं सीमा वर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने दसवीं, बारहवीं और स्नातक स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है।शिप्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्या भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.