रामपुर, दिसम्बर 20 -- बच्चों के मामूली विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। घटना चौकी क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी की है। शनिवार दोपहर गांव निवासी सुखविंदर सिंह और प्रताप सिंह के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडों का प्रयोग किया गया और एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में एक पक्ष से प्रताप सिंह और जसवीर कौर, जबकि दूसरे पक्ष से पलविंदर कौर, मनप्रीत सिंह और तरसेम सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.